Global Liveability Index 2024 – Top 10 Most Liveable cities in 2024

gkadda

Global Liveability Index 2024

दुनिया की सबसे अच्छे रहने  लायक शहरों की सूची Global Liveability Index 2024 में विएना पहले स्थान 

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना ने पहला स्थान प्राप्त किया है.

Economist पत्रिका की इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी एक सर्वे के अनुसार दुनिया के 173 शहरों में से वियना का चयन किया गया है।

किस आधार पर हुआ है विएना का चयन ?

इसमें स्वास्थ्य सुविधा ,कला और सांस्कृतिक गतिविधियां ,पर्यावरण , आधारभूत  ढांचा और शिक्षा सुविधाएं  शामिल है . 

विएना लगातार तीसरे साल पहले स्थान पर आया है . वियना ने 5 में से चार श्रेणियों में पूरे अंक प्राप्त किए जबकि सांस्कृतिक गतिविधियों  के क्षेत्र में खेलकूद की गतिविधियां ना होने कारण पूरे अंक नहीं मिल  पाए . 

दूसरे स्थान पर डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन है , तीसरे स्थान पर स्विजरलैंड का शहर ज़्यूरिख है। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का शहर शहर मेलबॉर्न है पांचवे स्थान पर संयुक्त रूप से कनाडा का शहर कैलगिरी और स्विजरलैंड का शहर जिनेवा है .  कनाडा का शहर वैंकुवर  और ऑस्ट्रेलिया का सिडनी  संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर है।  नवे स्थान पर  संयुक्त रूप से जापान का शहर ओसाका और न्यूजीलैंड का शहर ऑकलैंड है  । 

इस सूची में दिल्ली और मुंबई संयुक्त रूप से 141 वें स्थान पर हैं।

अमेरिका में सबसे ऊंचे स्थान पर होनोलूलू है । यह 23वें स्थान पर है जबकि 29 वें स्थान पर अटलांटा है। 

लॉस एंजिल्स 58 वें स्थान पर पहुंच गया जबकि न्यूयॉर्क 70 वें स्थान पर था। 

यूके की राजधानी लंदन 45 से स्थान पर था। 

एशिया में हांगकांग 50 वे स्थान पर है । 

सूची में सबसे आखिरी स्थान मिला है सीरिया की राजधानी दमिश्क। नीचे से उसके बाद आते है 

लीबिया का शहर त्रिपोली , अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स और नाइजीरिया का शहर लागोस आता है

2024’s Global Liveability Index:-

The top 10 cities

1. Vienna, Austria

2. Copenhagen, Denmark

3. Zurich, Switzerland

4. Melbourne, Australia

5. Calgary, Canada

5. Geneva, Switzerland

7. Sydney, Australia

7. Vancouver, Canada

9. Osaka, Japan

9. Auckland, New Zealand